ऐसी वजह जो हमें बीमारी बनाती हैं, लेकिन उन्हें हम किसी को नहीं बताते

 

ऐसी वजह जो हमें बीमारी बनाती हैं, लेकिन उन्हें हम किसी को नहीं बताते

एक पुरुष अंदर ही अंदर घुटता रहता है और हाईबीपी, अपच, माइग्रेन, डायबिटीज सहित अनेक बीमारियों का शिकार हो चुका है। वजह उसकी चरित्रवान, गृहकार्य में दक्ष और व्यवहारकुशल पत्नी शारीरिक रूप से सुंदर नहीं है।

एक पुरुष लगातार तनाव एवं डिप्रेशन का शिकार होकर अपनी यौन क्षमताएं खो चुका है। क्योंकि उसकी पत्नी अपनी शारीरिक सुंदरता के चलते अहंकार में डूबी रहती है। घर का काम ठीक से नहीं करती। शिष्टाचार को जानती ही नहीं। सास-श्वसुर को उत्पीड़ित करती रहती है।

एक स्त्री जिसका पति करोड़प​ति है जो उसे सभी आधुनिक भौतिक सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाता है, लेकिन उसका पति उसे न तो प्यार करता है और न ही शारीरिक सुख दे पाता है, क्योंकि अन्य औरतों से सम्बन्ध रखता है। इस वजह से वह डिप्रेशन की शिकार होकर दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।

एक स्त्री जिसे उसका पति बहुत प्यार करता है, लेकिन सीमित आय के कारण उसका पति उसे आधुनिक भौतिक सुख सुविधाएं नहीं जुटा पाता। इस कारण व​ह हीन भावना की शिकार होकर हर समय अंदर ही अंदर घुटती रहती है और कब्ज, बवासीर, माइग्रेन, अनियमित माहवारी एवं श्वेत प्रदर से पीड़ित है।

उपरोक्त सभी असली पेशेंट्स के उदाहरण हैं। जो वर्तमान में स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे मामलों को केवल शारीरिक उपचार से ठीक नहीं किया जा सकता। उपचार के साथ काउंसलिंग जरूरी है।

नोट: पोस्ट के नीचे कमेंट बॉक्स एवं शेयर बटन हैं।

जोहार। आदिवासी ताऊ डॉ. पुरुषोत्तम लाल मीणा, WA No.: 85-619-55-619 होम्योपैथ, काउंसलर, मोटीवेटर, जड़ी बूटी उपचारक एवं संचालक निरोगधाम, जयपुर, राजस्थान। 21.09.2021.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *