सर्दियों में बनायें ताकत के लड्डू


सर्दियों में बनायें ताकत के लड्डू

जरूरी सामग्री:

  • 01. उड़द या मूंग की धुली दाल: 01 किलो।
  • 02. शुद्ध देशी घी: 01.500 किलो।
  • 03. देशी बूरा या पिसी मिश्री: 01.500 किलो।
  • 04. किशमिश: 100 ग्राम।
  • 05. बादाम गिरी: 50 ग्राम।
  • 06. काजू: 50 ग्राम।
  • 07. खोपरा: 50 ग्राम।
  • 08. इलायची: 50 ग्राम।
  • 09. सफेद मूसली पाउडर: 50 ग्राम।
  • 10. ऑर्गेनिक शोधित कौंच बीज का पाउडर: 200 ग्राम।
  • 11. ऑर्गेनिक बड़े गोखरू के बीज का पाउडर: 100 ग्राम।
  • 12. बीजबंद, इसका पाउडर बनाना है: 50 ग्राम।
  • 13. शुद्ध वंशलोचन: 50 ग्राम।
  • 14. उटंगन के बीज, इसका पाउडर बनाना है: 50 ग्राम।
  • 15. पिस्ता की कतरन/टुकड़े: 50 ग्राम।

नोट: क्रम 10 एवं 11 पर वर्णित ऑर्गेनिक शोधित कौंच बीज का पाउडर एवं ऑर्गेनिक बड़े गोखरू के बीज का पाउडर मेरे द्वारा उपलब्ध करवाया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु 8561955619 पर वाट्सएप कर सकते हैं।

बनाने की विधि:

  • 1. उड़द या मूंग की दाल को कम से कम 5 घंटे पहले पर्याप्त पानी में भिगो दें। इसके बाद भीगी हुई दाल की अच्छे से धुलाई/सफाई करें और दाल को पीस/पिसवा लें। पिसी दाल को 500 ग्राम से 750 ग्राम घी में अच्छे सेंक/सिकवा लें।
  • 2. अच्छी तरह से सिकाई हो जाने पर यानी दाल का रंग ब्राउन/भूरा हो जाने पर और सिकाई की खुश्बू आने लगे तो नीचे उतार लें।
  • 3. जब दाल हल्की गर्म रहे तो दाल में साफ की हुई किशमिशों को साबुत ही मिला दें।
  • 4. ठंडा हो जाने पर दाल में बूरा, शेष बचा घी और शेष समस्त सामग्री के पाउडर के मिश्रण को दाल और बूरे के मिश्रण में अच्छे से मिला लें।
  • 5. इस मिश्रण के लड्डू बनाकर रख लें। यदि लड्डू बनाने में घी की मात्रा कम लगे तो जरूरत के अनुसार और घी भी मिलाया जा सकता है।
  • 6. इन लड्डूओं को एक सूखे और एयर टाइट डिब्बे/बर्तन में रख दीजिये, आप इन्हें सर्दियों में 30 दिन से 45 दिन तक खा सकते हैं।
  • *सेवन:* अपनी पचाने की क्षमता के अनुसार रोजाना सुबह खाली पेट, 200 ग्राम से 300 ग्राम लड्डूओं का नाश्ता करें। इसके दो घंटे बाद तक भोजन नहीं करेंगे तो अधिक लाभ होगा।

शुभकामनाओं सहित आपका >>>>>> आदिवासी ताऊ डॉ. पुरुषोत्तम लाल मीणा, Health Care WhatsApp No.: 8561955619 Urgent Call Between 10 to 18 Hrs. No OPD, No Clinic, No Branch, Only Online Service. 16.12.2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *