कब्ज से छुटकारा: 5 आसान उपाय

कब्ज से छुटकारा: 5 आसान उपाय

कब्ज एक आम समस्या है, जिसका सामना कभी न कभी हर व्यक्ति को करना पड़ता है। एक अध्ययन के अनुसार 80 फीसदी से अधिक लोगों को कोई न कोई पेट सम्बन्धी तकलीफ अवश्य होती है। जिसके मूल में कब्ज अवश्य हो सकती है। यहां समझने वाली मुख्य बात यह है कि कब्ज तब ही रहती है, जबकि आपको डाइजेशन सिस्टम यानी पाचन तंत्र कमजोर हो और आपका खानपीन सही नहीं हो और आप शारीरिक कार्य या व्यायाम करने से कतराते हों। यदि कब्ज रहती है तो आपका लीवर कमजोर, फैटी या संक्रमित हो सकता है। इसलिये कब्ज से बचने कब्ज नाशक निम्न नुस्खों को आजमाने से पहले अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। जिन्हें भी लम्बे समय तक कब्ज रहती है, उन्हें विभिन्न प्रकार के चर्मरोग, पाइल्य बवासीर, अल्सर, गैस, गुदाभ्रंश, यौन कमजोरी, प्रदर इत्यादि अनेक प्रकार की तकलीफें हो सकती है। मगर कब्ज से बचने के लिये फौरी तौर पर निम्न उपाय आजमाकर देखें:-

डॉक्टरी सलाह: इन्हें आजमाने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। अधिक जानकारी हेतु आप 8561955619 पर अपना नाम, जिला, राज्य और तकलीफ लिखकर वाट्सएप कर सकते हैं।

1. इमली: इमली में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) पाए जाते हैं, जो कब्ज से लड़ने में सहायक होते हैं। इसलिए जिन्हें कब्ज रहती है, इमली और गुड़ की चटनी बनाकर खाएं। इससे आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी।

2. पंचतत्व: 20 ग्राम अजवाइन, 20 ग्राम त्रिफला (त्रिफला में तीन तत्व होते हैं) एंव 20 ग्राम सेंधा नमक मिलाएं। सभी को उसे पीस कर चूर्ण बना लें। कब्ज की स्थिति के अनुसार इस चूर्ण को भोजन के बाद तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ फंकी लें।

3. जीरे-अजवाइन का पानी: अगर आप हर रोज सुबह खाली पेट जीरे और अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। यही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए ‘जादुई पानी’ भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।

4. सेब: जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक है। हर रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब, स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी फल है। सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। रोज एक सेब खाने से आपका पेट तो साफ होगा ही साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

5. सोडा: कब्ज से बचने के लिये आप एक चुटकी खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पी लें। यह इनो की तरह काम करता है। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी। कब्ज की समस्या में खाने वाला सोडा बेहद फायदेमंद होता है।

नोट: मैंने देखा है कि जिन्हें 5 साल से अधिक कब्ज रही हो, उन्हें बवासीर हो जाता है या होने की संभावना बढ जाती हैं। अत: कब्ज को अनदेखा नहीं करें।

सभी को शुभकामनाएं और जोहार।

आदिवासी ताऊ डॉ. पुरुषोत्तम लाल मीणा, परम्परागत उपचारक एवं काउंसलर, निरोगधाम, जयपुर, राजस्थान। हेल्थकेयर वाट्सएप: 8561955619 (काल 10 से 18 बजे के मध्य). No OPD, No Clinic, Only Online Services. 31.01.2020.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *