Marital Dispute Solution: Husband is unable to satisfy – Should I divorce or…? दाम्पत्य समस्या-समाधान: पति संतुष्ट करने में असमर्थ है-तलाक लूं या….?

 
Marital Dispute Solution: Husband is unable to satisfy – Should I divorce or…? दाम्पत्य समस्या-समाधान: पति संतुष्ट करने में असमर्थ है-तलाक लूं या….?
 
Note: पीड़िता की अग्रिम सहमति से उनका नाम गोपनीय रखने की शर्त पर उनका सवाल ज्यों का त्यों सार्वजनिक किया जा रहा है:-
 
Dr. Sir hamari shaadi ko 10 sal ho gaye 2 beti bhi hai. Mere pati ko sex ki bahut kmjori hai, vo adha ya kbhi kbhi adhik se adhik ek minat me free ho jate hai. Jiska mere liye koi mtlb nhin hai. Jab bhi sex karte hai mujhe bhayanakr sir dard ho jata hai nind nhin ati hai. Vo batate hai ki bahut ilaj le chuke koi fayda nhi hota, phle inhone 10 vrsho tak apne hath se hila hila kar virya nikala tha, jiske karn ye halat hui hai. lakhon rupye khrch kar chuke ab to kahte hai ki ilaj ho hi nhin skta. 2 betiya ho gyi to mere pti khud ko mrd smjhte hai. halaki mujhe pata hai ki vo bhi bahut tensn men rhte hai. ab to sharab bhi pine lge hai. mere dimag men do vichar aa rhe hai talak lekr dusri shadi kr lu ya kisi dusre purush se sex smbndh bna lu, lekin dusre me do khtre hai phla pkde gye to jite ji mrna padega aur ydi dusra purush bhi mere pti jaisa hi hua to sab bekar, kyonki meri do saheliyon ke pati bhi mere pati jaise hi hai? Sir aap to smaj seva karte ho or bade damptya salahakar ho sath hi Dr. bhi ho pl. btaye mujhe kya krna chahiye? mai bahut dukhi hu.
 
नाम गोपनीय।
 
समाधान: मैडम जी पहले कुछ मौलिक बातें जान लें—
 
  • सबसे पहली बात तो यह है कि मैं इस बात से पूरी तरह से सहमत हूं कि किसी भी धर्म और संस्कृति को बीच में लाये बिना, हर एक स्त्री को अपने पति से सेक्स सुख पाने का पूरा हक है और पति का दायित्व है कि वह अपनी पत्नी को यौन सुख प्रदान करे। अन्यथा दाम्पत्य जीवन नीरस और निरर्थक है।
  • दूसरी बात विवाहेत्तर सम्बन्ध सभी धर्मों, संस्कृतियों और समाजों में अनुचित तथा गलत माने जाते हैं, इसके बावजूद भी विवाहेत्तर सम्बन्ध मानव समाज की एक कड़वी हकीकत है।  
  • तीसरी बात तलाक लेना अमानवीय, अधार्मिक या असांस्कृतिक नहीं है।
 
अब आपकी व्यक्तिगत समस्या का समाधान:
  1. दूसरे विवाह गृह कलह तथा दाम्पत्य विवाद का कारण बनते हैं: जैसा कि आपने खुद ही लिखा है कि आप किसी अन्य पुरुष से इस कारण से सेक्स सम्बन्ध नहीं बनाना चाहती, क्योंकि आपको संदेह है कि वह अन्य पुरुष भी यदि आपको यौन संतुष्टि देने में असफल रहा तो क्या होगा? ऐसे में मेरी ओर से आप से एक सवाल यह भी है कि यदि आप तलाक लेकर दूसरा विवाह करती हैं और दूसरा पति भी दुर्भाग्य से ऐसा ही मिल गया तो क्या होगा? यह तो हो नहीं सकता कि आप विवाह से पहले संभावित जीवन साथियों से शारीरिक सम्बन्ध बनाकर जांच पड़ताल करती रहें और सही साथी मिलने पर उससे विवाह करें। ऐसे में तलाक लेकर दूसरा विवाह करके यौन सुख हासिल करने का विकल्प भी खतरों से खाली नहीं है। तलाक लेकर जहां आप अपनी दोनों बेटियों के जीवन को दाव पर लगायेंगी, वहीं अपने आप को भी दाव पर लगायेंगी। तलाक के बाद किये जाने वाले दूसरे विवाहों में बहुत सारे ऐसे व्यावहारिक पहलू होते हैं, जो बाद में चलकर अधिकतर मामलों में गृह कलह तथा दाम्पत्य विवाद का कारण बनते हैं। जिनके बारे में आप अभी पूरी तरह से अनजान हैं।
  2. समस्या लाइलाज नहीं: अत: आपको सलाह दी जाती है कि आप प्रेम पूर्वक यत्न करके अपने पति को इस बात के लिये सहमत करें कि वे सबसे पहले तो इस बात को स्वीकार करें कि उनकी समस्या लाइलाज नहीं है, बल्कि उनकी समस्या का समाधान है। हो सकता है कि अभी तक उन्होंने जो भी उपचार लिया, उस उपचार या उपचारक में खामी रही हो या आपके पति ने खुलकर अपनी समस्या नहीं बतायी हो या डॉक्टर के पास आपके पति की समस्या जानने के लिये पर्याप्त समय ही नहीं रहा हो।
  3. मनोशारीरिक बीमारी है: अत: आप अपने पति को शराब पीना छुड़वाइये और उनके प्रति अपनेपन से ओतप्रोत सहयोगात्मक रवैया अपनायें। उन्हें धुत्कारें नहीं और अपने व्यवहार या शब्दों से उनको अक्षम यौन साथी सिद्ध नहीं करें। उनको मनोशारीरिक बीमारी है। जो बहुत सी स्त्रियों और पुरुषों को हो सकती है। आप जानती होंगी बीमार अवस्था में बीमार को अधिक सौम्य व्यवहार एवं अधिक देखभाल की जरूरत होती है। शायद आपको नहीं पता ऐसी स्थिति में पुरुषों पर क्या बीतती है?
  4. मनोशारीरिक उपचार लेना होगा: मुझे सौ फीसदी विश्वास है कि आपके पति उचित उपचार एवं परामर्श से पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं। जिसके लिये उनको खुद को भी पहल करनी होगी। किसी योग्य और अनुभवी डॉक्टर से मनोशारीरिक उपचार लेना होगा।
  5. आपके पति नामर्द नहीं हैं, उनको केवल शीघ्रपतन की समस्या है: यदि एक पंक्ति में समझें तो आपके पति नामर्द नहीं हैं, बल्कि उनको केवल शीघ्रपतन की समस्या है। यह समस्या जीवन में कभी न कभी 80 फीसदी से अधिक पुरुषों को होती है। मगर औरतें चुप रहती हैं, अपनी व्यथा को व्यक्त नहीं कर पाती हैं और पुरुष भी उसको छुपाते हैं। 
  6. उपचार संभव: शीघ्रपतन आधे से अधिक मामलों में मनोवैज्ञानिक कारणों या सेक्स एज्यूकेशन की अज्ञानता के कारण होता है। शेष पुरुषों को कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। दोनों ही स्थितियों का सफलतापूर्वक उपचार संभव है। आप खुद भी विश्वास करें कि पुरुषों को हस्तमैथुन के कारण आयी कमजोरियों और शीघ्रपतन का समस्या होम्योपैथी की दुष्प्रभाव रहित दवाइयों तथा देशी, ताजा एवं ऑर्गेनिक जड़ी बूटियों से सफल उपचार संभव है।
  7. दाम्पत्य जीवन बिखरने से बच जायेगा: आप अन्य सब बातों को छोड़कर किसी अनुभवी होम्योपैथ से सम्पर्क करें। साथ ही किसी मनोचिकित्सक या दाम्पत्य विवाद सलाहकार से भी मिलें। निश्चय ही आपकी और आपके पति की समस्या का समाधान हो जायेगा और आपका दाम्पत्य जीवन बिखरने से बच जायेगा। शुभकामनाओं सहित आपका >>>>>> आदिवासी ताऊ डॉ. पुरुषोत्तम लाल मीणा,  Health Care WhatsApp No.: 8561955619 Urgent Call Between 10 to 18 Hrs. No OPD, No Clinic, No Branch, Only Online Service. 16.12.2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *